मुजफ्फरपुर : जिले में पिछले दिनों जियो मोबाइल कंपनी के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार की ह’त्या की सा’जिश के दौरान ड्राइवर प्रशांत को गो’ली मा’रने की घ’टना का पुलिस ने खुलासा किया था। इसमें सा’त अ’पराधियों को गि’रफ्तार किया गया था।
इस उत्कृष्ट कार्यो के लिए शुक्रवार को रिटायर्ड डीजीपी सह रिलायंस में अधिकारी के पद पर कार्यरत नीलमणि ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आइजी पंकज सिंह और एसएसपी जयंतकांत मौजूद रहे।
रिटायर्ड डीजीपी ने कहा कि जिस तरह से इस केस में कम समय में पुलिस ने त्व’रित का’र्रवाई करते हुए सफलता के साथ केस का उदभेदन किया है वह तारीफ के काबिल है।
इससे हमारे रिलायंस के कर्मियों में भी एक सकारात्मक ऊर्जा आई है। आगे इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। निश्चित रूप से पुलिस ने एक बेहतरीन कार्य किया है, इसके लिए वे सम्मान के हकदार है।




