बिहार: मां ने की 15 वर्षीय बेटे की ह’त्या, घर में गड्ढा खोदा फिर ला’श भी द’फनाया

औरंगाबाद. कहते हैं कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो जाये मगर किसी भी परिस्थिति में माता कभी कुमाता नहीं हो सकती है. मगर बिहार में एक मां ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया है. घटना औरंगाबाद जिले की है जहां के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज की एक महिला कंचन देवी ने न सिर्फ अपने 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी बल्कि लाश को अपने घर मे ही गड्ढा खोदकर उसे दफना भी दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगा.

Angry locals set fire to a resort owned by a BJP leader's son over a murder  case - The Daily Guardianशव से दुर्गंध मिलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद बंद पड़े उस घर को तत्काल सील कर दिया गया और ग्रामीणों या फिर किसी को उस घर की तरफ जाने से रोक दिया गया. फिर पटना से एफएसएल की टीम के आने का इंतजार किया जाने लगा. बाद में जब एफएसएल की टीम यहां पहुंची तब जाकर घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई. इस मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

गौरतलब है कि 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. इस मामले में औरंगाबाद की एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि ऐसे में पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि अपनी बेटी की हत्या भी कहीं इसी महिला ने तो नहीं कर दी है. हत्या की इस घटना के बाद से गांव के लोग भी सकते में हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading