मुजफ्फरपुर : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। ठंड के बाद भी वोटर्स का जोश हाई है। महिलाओं और बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 3 बजे तक कुढ़नी में 48 फीसदी वोटिंग हुई है।
कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 146507 है और पुरूष मतदाता की संख्या 164474 है। वहीं, अन्य में 6 है।
जबकि, सेवा मतदाता 741 है। एसएसपी ने कहा की 43 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगरानी की जाएगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0621-2246002, 0621-2212497 बनाया है।
वे खुद भी लगातार जायजा ले रहे हैं। बूथों पर भी जाकर जायजा लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही है। कुढ़नी में मुख्य रूप से टक्कर जेडीयू और भाजपा के बीच है।
जेडीयू की तरफ से मनोज कुशवाहा तो भाजपा की तरफ से केदार गुप्ता मैदान में हैं। वहीं वीआईपी की तरफ से नीलाभ कुमार और एआईएमआईएम के टिकट पर गुलाम मुर्तुजा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, लड़ाई जेडीयू और भाजपा के बीच है।
महागठाबंधन के लिए डिप्टी सीएम और सीएम ने कुढ़नी में जनसभा कर मुकाबले को रोचक कर दिया। जबकि भाजपा ने अंतिम दिन चिराग पासवान और रवि किशन को चुनाव प्रचार में भेजा। दोनों जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी।




