मुजफ्फरपुर : भगवानपुर के सत्येंद्र कुमार सिंह और पटना के नागेंद्र सिन्हा के नेटवर्क को ध्व’स्त करने की क’वायद रायपुर पुलिस के बाद मुजफ्फरपुर की सदर थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है।
अब तक एक दर्जन ठ’गी, धो’खाधड़ी और चो’री को केस सत्येंद्र और उसके सिंडिकेट के खि’लाफ सदर थाने में दर्ज की गयी जा चुकी है। इसमें करीब 50 से अधिक ट्रक के गा’यब कराने की बात भी कही गयी है।
अब पुलिस इसके स’त्यापन में जुट गयी है। जिला परिवहन कार्यालय से रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उसका रि’कॉर्ड खं’गाला जा रहा है,
ताकि पुलिस को यह पता लग सके कि ट्रांसपोर्ट मा’फिया ने किस कार्यालय से छद्म रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन और चेसिस नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। सदर थाने की पुलिस का दावा है कि मुजफ्फरपुर और पटना के डीटीओ कार्यालय के कर्मी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
जिसके सहयोग से फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया गया होगा, हालांकि, पुलिस यह भी कह रही है कि अधिकांश ट्रक रजिस्ट्रेशन दूसरे राज्यों से करायी गयी है।




