बिहार में सियासी गर्मी के बीच लुढ़का सूबे का पारा, गया, बांका और भागलपुर ठंड ज्यादा

पटना : बिहार में कुढ़नी उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब कयासबाजी का दौर शुरू है। सियासी गर्मी बढ़ गई है। उधर, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड का असर कई जिलों में दिखने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गया, भागलपुर और बांका में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम कोहरे और धुंध की स्थिति बनी हुई है। पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। जिसकी वजह से ठंड का एहसास ज्यादा होने लगा है। सुबह-शाम लोग घरों में दुबकने लगे हैं। शाम होते ही सड़कों पर गाड़ियां कम दिख रही हैं।

Bihar Weather Updates 24 November 2022: Cold Will Increase In Bihar Check  Patna Muzaffarpur Gaya Weather Today | Bihar Weather Updates: बिहार में दो  से तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड, पटना,ग्रामीण इलाकों में कोहरा

शहरी इलाकों में शाम चार बजे के बाद धूप खत्म हो जा रही है। रात के वक्त लोगों को रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पारा लुढ़कने का सिलसिला जारी रहेगा। ग्रामीण इलाकों में कनकनी बढ़ेगी। सोमवार का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वातावरण में ठंड का एहसास ज्यादा होगा। हालांकि, पछुआ हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम चलेगी। सुबह-शाम कोहरा जरूर रहेगा।

गया सबसे ठंडा शहर

बिहार के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बाकी शहरो में गया का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 13.0, पूर्णिया में 12.9, पश्चिमी चंपारण में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर में 15.5, सुपौल में 15.6, अररिया में 17.0 और भागलपुर के सबौर में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। रोहतास में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उसके अलावा पूर्वी चंपारण में 13.2 और शेखपुरा में 12.6, जमुई में 10.0, सीतामढ़ी में 11.8 और औरंगाबाद में 10.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान की बात करें, तो सीतामढ़ी और अररिया सबसे गर्म शहर रहे। सीतामढ़ी का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और अररिया का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सावधानी जरूरी

पटना की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सरिता सिन्हा ने लोगों को गिरते पारा के साथ सावधान रहने की बात कही है। सरिता सिन्हा ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ ब्रेन स्ट्रोक और कोल्ड कफ का खतरा बढ़ जाता है। शुगर और बीजेपी के मरीजों को विशेष ख्याल रखना चाहिए। उन्हें तड़के सुबह में बाहर नहीं निकलना चाहिए। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड में भी कम समय के लिए ही सही लेकिन योगा जरूर करना चाहिए। डॉ. सरिता सिन्हा ने कहा कि बच्चों को इस समय गर्म दूध जरूर दें। उन्हें हमेशा गर्म कपड़ों में रखें। उन्होंने कहा कि रोजाना योगा जरूर करें। बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शुगर और बीपी बढ़ने के बाद ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि सिर दर्द का कोई लक्ष्ण दिखाई दे, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading