नपुंसक हैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार! गुस्‍साए राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे ने CM कहा इस्‍तीफा दें और तपस्‍या को जाएं

कैमूर : बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। ये कहना है राज्‍यमंत्री अश्विनी चौबे का। उन्‍होंने कहा कि बिहार सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। इस लिए बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिहार में महिलाओं को जला कर मार दिया जा रहा है। मां बेटी की हत्‍या कर दी जा रही है। राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अरवल के अंदर दो-दो हत्याएं हुई। अपराधी गलत नीयत से घर में घुसे और मां-बेटी को जलाकर मार दिया। चौबे ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोच भी नहीं रहे हैं। घटना में दोनों मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर उनकी हत्या कर दी गई। यह बिहार में क्या हो रहा है?

Bihar Political Crisis Union Minister Ashwini Choubey attacked Nitish said  cheated the people of Bihar for the second time-केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे  ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- दूसरी बार ...जंगल राज की वापसी इस्‍तीफा दें नीतीश कुमार – अश्विनी चौबे
राज्‍य मंत्री ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है। नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज एक बार फिर से आ गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह बिहार के अंदर जंगलराज की वापसी करा कर अपना पीठ थपथपा रहे।

इस्‍तीफा देकर तपस्‍वी हो जाएं नीतीश कुमार
भागलपुर के पीरपैंती में नीलम देवी की नाम की महिला की शकील अहमद नाम की म‍हिला की नृशंस हत्या पर राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लगातार बड़ी घटनाएं हो रही हैं अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर तपस्वी हो जाना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading