बिहार के इस जिले में चढ़ रहा फुटबॉल का ‘फीवर’, 30 साल से खेले जा रहे टूर्नामेंट में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

मुजफ्फरपुर: इन दिनों कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर खुमारी सर चढ़ के बोल रहा है. पूरे विश्व की निगाहें फूटबाल के महाकुम्भ पर टिकी हुई है. इधर, मुजफ्फरपुर में भी फुटबॉल को लेकर लोगों की दीवानगी परवान पर है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस ग्राउंड में चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल कप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. पिछले 30 वर्षों से मुजफ्फरपुर में चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है.

फुटबॉल, फुटबॉल-शुटबॉल, रूल-शूल - Rules of football - Navbharat Timesचतुर्भुज कप के आयोजक राणा रणधीर ने बताया कि इस बार फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार के 4 जिला समेत नेपाल के बीरगंज की टीम भी हिस्सा ले रही है. फुटबॉल टूर्नामेंट नॉकआउट लीग मैच की तरह खेला जा रहा है. मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस ग्राउंड में इस आयोजन के लिए चतुर्भुज राम मेमोरियल ट्रस्ट पिछले 2 महीने से तैयारी में जुटा था. राणा रणधीर ने बताया कि 4 दिसंबर से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 11 दिसंबर तक चलेगा. इस टूर्नामेंट का मैच रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खेला जा रहा है.

नेपाल में फुटबॉल का है जबरदस्त क्रेज
मुजफ्फरपुर में खेलने पहुंचे नेपाल के वीरगंज यूथ एकेडमी के कोच रितु शाक्य ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से एक खिलाड़ी के तौर परभारत आते रहे. इस बार अपने टीम के कोच बनकर भारत आए हैं. रितु बताते हैं कि नेपाल में फुटबॉल का खूब चलन है. वहीं, भारत में फुटबॉल से अधिक क्रिकेट लोकप्रिय है. यहां लोग फुटबॉल के बजाए क्रिकेट देखना पसंद करते हैं. लेकिन ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजन से भारत के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को मंच मिलता है. यह एक अच्छा टूर्नामेंट है. मुजफ्फरपुर में आयोजित इस खेल से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी.

कोरोना काल के बाद फुटबॉल में जान फूंकने की है कोशिश
चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल कप के अध्यक्ष नंदकिशोर आर्य ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से टूर्नामेंट नहीं हो पा रहा था. इस साल टूर्नामेंट को आयोजित कर दोबारा फुटबॉल में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं. आने वाले वर्ष में इससे भी बेहतर और बड़ा आयोजन होगा. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम बेहद उत्साहित है. मैच का लुफ्त उठाने के लिए बिना किसी शुल्क के मुजफ्फरपुर के लोग खुदीराम बोस फुटबॉल स्टेडियम में आ सकते हैं. 11 दिसंबर तक फुटबॉल मैच का रोमांस परवान पर रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading