मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम ऑटो से एक मरीज को इलाज कराने के लिए परिजनों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टर के जांच के दौरान उसे मृ’त घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन श’व को इमरजेंसी में ही छोड़कर ही फ’रार हो गये। सूचना मिलने पर सुरक्षा गार्ड में इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन की।
सुरक्षा गार्ड ने बताया कि इमरजेंसी के पुर्जे पर परिजनों ने मृ’तक का नाम रमेश कुमार पता बेला लिखवाया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन उमेश शर्मा को भी दी गयी है।
सीएस ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, शाम सात बजे के करीब ऑटो पर दो लोग करीब 30 साल की उम्र के एक व्यक्ति को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे।
वहां पहुंच उन्होंने गंभीर रूप से तबीयत खराब की बात कह भर्ती कराया। इसी बीच मृत घोषित करने पर दोनों ऑटो ठीक करने की बात का सदर अस्पताल के इमरजेंसी से निकलकर चल दिए। करीब आधे घंटे तक नहीं आने का सुरक्षा गार्ड ने उनकी तलाश की। लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले। देर रात मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।




