मुजफ्फरपुर : स्मार्ट बनकर शादी समारोह में शामिल होकर शहर के विवाह भवन के बाहर से बाइक चो’री करने वाले गि’रोह के चार शा’तिरों को पकड़ा गया है।
अहियापुर के बैरिया स्थित उत्सव विवाह भवन के समीप बाइक का लॉक तोड़ते सोमवार की रात चारों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से चो’री की दो बाइक एक ग्लैमर व एक पल्सर ज’ब्त की है। गि’रफ्तार शातिरों में पूर्वी पंचारण जिले के पताही के विक्रम कुमार, ढाका के अभिनव पांडेय, मुन्ना कुमार और घोड़ासहा के जय प्रकाश यादव शामिल है।
चा’रों के खिलाफ थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हि’रासत में जे’ल भेज दिया। गि’रफ्तार शा’तिरों ने पुलिस को बताया कि वे शहर में घूम-घूम कर शादी समारोह के दौरान विवाह भवन व होटलों के बाहर खड़ी बाइक की चो’री करते थे।
28 नवंबर को भी उत्सव विवाह भवन के पास से एक बाइक की चो’री की थी। उसे नेपाल बॉर्डर पर 20 हजार रुपये में बेच दिया था। फिर से सोमवार की रात चारों दो बाइक से शहर पहुंचे थे।
इस दौरान वे पकड़े गये। शहर से एक दर्जन से अधिक बाइक चो’री कर नेपाल बॉर्डर पर ले जाकर बेचने में चारों शा’तिरों ने अपनी सं’लिप्तता स्वीकार की है। इधर, अहियापुर पुलिस का कहना है कि उत्सव विवाह भवन के पास से बाइक चो’री होने के बाद विवाह भवन प्रबंधन ने सीसीटीवी पर एक व्यक्ति को नि’गरानी करने के लिए रखा था।
सोमवार को चा’रों सं’दिग्ध स्थिति में विवाह भवन के बाहर खड़े दिखे, तो सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर को शक हुआ। उसने तुरंत इसकी सूचना गार्ड व अन्य लोगों को दी। इस बीच दोनों बाइक पर पीछे बैठे दो शा’तिर बाइक से नीचे उतर कर आये और दो अलग-अलग बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास किया।
इसके बाद विवाह भवन में मौजूद चारों शातिर को मौके से ही पकड़ लिया। इस दौरान उनकी हल्की पि’टाई भी की गयी। फिर अहियापुर पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।

