नालंदा में CMS कर्मी ने सु’साइड से पहले रो-रो’कर अपने मौ’त की वजह बताई। आ’त्मह’त्या से पहले उसने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने अपने तीन अधिकारियों पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। युवक ने अपनी मौ’त के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार बताया। उसने अपने आखिरी वीडियो में कहा कि मैं थक चुका हूं, इतनी प्रताड़ना, इतना शो’षण, इतनी ध’मकियां नहीं सह सकता। मुझे न्याय चाहिए।
दरअसल रविवार शाम बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहन कुआं के पास CMS कर्मी सुमित कुमार ने फां’सी लगाकर जा’न दे दी। सुमित (29 साल) सरमेरा थाना क्षेत्र के अहियापुर मुसहरी गांव निवासी गोपाल चौधरी का बेटा था।
अब मौ’त से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे रो-रोकर बताया है कि किस तरह कंपनी के लोकल इंचार्ज विजय, एरिया मैनेजर मुकेश और एक और सीनियर संजय सर ने उसे प्रताड़ित किया। उसपर चोरी का इल्जाम लगाया। उसे और पूरे परिवार को मारने की धमकी भी दी।
सु’साइड से पहले सुमित ने 5 मिनट का वीडियो बनाया था। जिसमें उसने बताया कि उसे पटना भेज कर ये लोग खुद एटीएम में कैश डालने गए और सुमित पर कैश शॉर्टेज का आरोप लगा दिया। युवक ने आ’रोपों को लेकर कई बार अपने सीनियर्स से बात करनी चाही। उसने कहा कि एकबार उसके सामने कैश का मिलान कर लेते, फिर अगर वो दोषी होता तो सजा भुगतने को तैयार था। लेकिन तीनों अधिकारियों ने उसकी एक ना सुनी।
सुमित ने अपने वीडियो में कहा कि 1 दिसंबर की रात को तीनों ने उसे बुलाकर प्रताड़ित किया। पुलिस की ध’मकी दी। जबरन उससे एक आवेदन लिखवा कर कैश शॉर्टेज का आरोप उसके म’त्थे मढ़ दिया। युवक ने कहा कि वो मीडिल क्लास फैमिली से है, इतने पैसे कहां से लाएगा। लेकिन तीनों ने उसपर पैसों के लिए दबाव बनाया और ध’मकियां दी।

सुमित ने अपने वीडियो में कहा कि तीनों ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। मुझे मानसिक तौर पर इतना प्रताड़ित किया जा रहा है कि मैं बयां नहीं कर सकता। मैं इतना नहीं सह सकता। मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है। मेरी मौत के जिम्मेदार विजय सर, मुकेश सर और संजय सर हैं। मैं चाहता हूं मुझे न्याय मिले और सीएमएस के बाकी कर्मचारी इनके शो’षण का शि’कार ना हो पाए।
बता दें कि 4 दिसम्बर की शाम सुमित ने फां’सी लगाकर सु’साइड कर लिया। उसका श’व उसके कमरे से बरामद किया गया था। इसके बाद यूडी केस दर्ज कर पुलिस आगे का’र्रवाई में जुट गई थी। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि वीडियो मिला है। मामले की जांच की जा रही।


