सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में गुरूवार की शाम नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बसहा गांव स्थित अधवारा समूह की नदी के किनारे धोबिया घाट पर एक शव था। घास काटने गई एक महिला की नजर शव पर पड़ी। उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

फिर सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तबतक नदी पर काफी भीड़ भी जुट गई। स्थानीय पुलिस पदाधिकारी उदय कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की माने, तो शव तीन – चार दिनों से पानी में रहा होगा। 20 वर्षीय मृतक के शरीर पर मात्र एक टी शर्ट था। दाएं गाल पर जख्म का निशान था।







