नवादा :डेढ़ बीघा जमीन को लेकर दो भाईयों में खू’नी सं’घर्ष

नवादा :बिहार के नवादा से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। भाई ने ही अपने सगे भाई को कुदाल मारकर घायल कर दिया। तुरंत ही घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव का है। परिजन तुरंत ही घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

वर्चस्व की खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल, तीन लोग रेफरभाई ने ही भाई पर कर दिया अटैक

घायल युवक की पहचान परतो करहरी निवासी गणेश यादव के रूप में हुई है। जख्मी गणेश यादव ने बताया कि तीन भाइयों ने मिलकर डेढ़ बीघा जमीन खरीदा था। इस जमीन को लेकर पहले भी भाई से विवाद हुआ था। जिसको लेकर पंचायती भी हुई थी। पंचायती में कहा गया था कि बारी-बारी से उस जमीन पर तीनों भाई खेती करो। लेकिन गुरुवार की देर शाम जमीन पर गेहूं का फसल लगाने को लेकर मेरा भाई महेश यादव खेती करने से मना करने लगा। जिसका विरोध करने पर भाई महेश यादव और उसके बेटे पवन कुमार ने कुदाल से हमला कर दिया। जिससे गणेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.