यूपी-बिहार सड़क पर भी’षण हा’दसा: गन्ना लदा ट्रक प’लटा, 5 दबे, 4 की मौ’त

बगहा. बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा  रतवल मुख्य सड़क मार्ग पर कारखाना टोला के समीप गन्ना लदी ट्रक पलटने से 5 लोग गन्ना में दब गए, जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई. चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क किनारे पलटी गन्ना लदी ट्रक से गन्ना को हटाया जा रहा है.

गन्ना लदी ट्रक पलटने से 5 लोग गन्ना में दब गए, जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई.उन्होंने बताया कि गन्ना से दबने से तीन लोगो की मौत घटना स्थल पर हो गई हैं. मृतकों में 3 बच्चे हैं. मृतकों में बिजयी बांसफोर की 2 बेटी व लालबाबू बांसफोर का एक बेटा हैं. वह इस घटना में विजयी बांसफोर की पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी, जिसे पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.

मिली जानकारी के अनुसार सभी पास के गांव में श्राद्ध कर्म से लौट रहे थे. तभी कर खाना टोला के पास यूपी की ओर से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कुछ लोग गन्ने में दब गए. समाचार परिसर तक स्थानीय लोगों के सहयोग से चार लोगों को गन्ने के से निकाला गया है, जिसमें तीन बच्चे एक महिला है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए अनुरमंडली अस्पताल भेजा गया. वही मृतकों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहायता से सड़क के किनारे गन्ने को हटाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गन्ना में कुछ और लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है. पुलिस स्थानीय लोगों के सहायता से गन्ने को हटाने में लगी हुई है.

बिहार में जिन महिलाओं के लिए शराबबंदी की गई थी उन महिलाओं के आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं.  छपरा के मढ़ौरा की रहने वाली बबीता देवी के परिवार के तीन सदस्यों की शराब के कारण मौत हो गईं है. बबीता देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपने पति के शव के पास विलाप कर रही कविता देवी का कहना है कि सरकार शराबबंदी के नाम पर सिर्फ नाटक कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.