मुजफ्फरपुर. अंधविश्वास के चक्कर में कई बार ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं कि फजीहत हो जाती है. मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां झाड़ फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने एक युवती के साथ रेप करने की कोशिश की. आरोपी तांत्रिक ने कई अंगों में दांत काटकर घायल कर दिया है. पीड़िता ने औराई थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की है.
FIR में पीड़िता ने बताया कि घटना 9 नवंबर की है. आरोप के अनुसार, घनश्यामपुर वेसी गांव के आरोपी संजय शाह जो भगताई का काम कर हमेशा गांव-गांव जाकर झाड़ फूंक करता है. औराई में भी कई स्थानों पर झाड़ फूंक कर मरीजों को ठीक करने का दावा करत् है. एक दिन अचानक वह मेरे घर पहुंचा और बोला कि तुम्हारी नानी मेरे गांव के पास की है, जिसने मुझे तुम्हारा भूत-प्रेत से निजात दिलाने के लिए भेजा है. इसके बाद वह झाड़ फूंक करने लगा.
पीड़िता के अनुसार, इसी बहाने वह घर में मेरे हाथ पर अक्षत, चंदन, तील और जौ रखकर और उसके बाद मेरे अंगों को दांत से काटने लगा. कपड़े उतारकर पूरे जिस्म पर दांत से काटने लगा और जब दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो मैं चिल्लाने लगी फिर चिल्लाने पर चारों तरफ से मेरे परिजन दौड़े तो यह भगत आंख में जले हुए होम का राख सभी को फेंककर पीछे के रास्ते से तेजी में भाग गया. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.






