मुजफ्फरपुर : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में रं’गदारी मामले में बंद पुरानी गुदरी निवासी सुबोध कुमार पटेल उर्फ डब्बू पटेल की एसकेएमसीएच में इलाज के दौ’रान मौ’त हो गयी।
का’रा प्रशासन ने इसकी सूचना जिला जज के अलावा डीएम को दी है। साथ ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध डीएम से किया है।
शुक्रवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में श’व का पो’स्टमार्टम किया जाएगा। सुबोध की मौत की पुष्टि जे’ल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने की है सुबोध नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड निवासी कपड़ा व्यवसायी रंजन कुमार से रंगदारी मांगने के आरोप में शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के वार्ड-18 के खंड दो में अपने चचेरे भाई अभिषेक पटेल व अन्य के साथ बंद था।
गुरुवार की दोपहर को दोनों भाइयों के बीच अ’चानक वि’वाद हो गया। इसमें अभिषेक पटेल ने उसे धक्का देकर जमीन पर गि’रा दिया। इसके बाद वह अ’चेत हो गया।
सूचना पर जे’ल प्रशासन ने उसे आ’नन-फा’नन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी मौ’त हो गयी।
जे’ल की ओर से परिजनों को भी सूचना दे दी गयी। परिजनों ने जेल में बंद अभिषेक पटेल पर ह’त्या का आ’रोप लगाया है, हालांकि, मामले में परिजनों का बयान नहीं हो सका है। इसकी सूचना मिठनपुरा थाने की पुलिस को भी दे दी गयी है। बताया जाता है कि जेल प्रशासन ने अभिषेक को सेल में डाल दिया है। साथ ही अधीक्षक ने कक्षपाल से रिपोर्ट तलब की है।



