मुजफ्फरपुर :बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डीएम के पीए का 16 वर्षीय बेटा अमन वर्मा तीन दिनों से ला’पता है। आखिरी बार उसने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसका फो’न बंद आ रहा है।
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर अमन के पिता प्रवीण कुमार वर्मा ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई है। प्रवीण वर्मा जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। वर्तमान में डीएम के पीए के रूप में काम कर रहे है। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि अपहरण की आ’शंका जताते हुए मा’मला दर्ज कराया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा कि 13 दिसंबर की दोपहर लाइव लोकेशन भेजते हुए पुत्र ने उनसे बात की। तुरंत वापस आने की बात बताकर फोन काट दिया। इसके बाद से मोबाइल ल’गातार बं’द आ रहा है। घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसी दौरान दोपहर पौने तीन बजे के आसपास फोन पे से ही चंदन कुमार नामक एक व्यक्ति को तीन हजार रुपये ट्रांसफर किया। इसके पहले भी सुजीत राज को कई बार फोन पे से पैसा ट्रांसफर कर चुका है।
पुलिस का कहना है कि लापता छात्र का मोबाइल डिटेल्स व टावर लोकेशन निकाला जा रहा है। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच कर आगे की का’र्रवाई चल रही है।




