मुजफ्फरपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बड़े पैमाने पर मनाने के लिए शहर के विभिन्न चर्च में तैयारियां शुरू हो गयी है।
इस दौरान मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित जैक्सन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस मनाने को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर निगम की ओर से जेबीसी से ग्राउंड की साफ-सफाई करायी गयी। चर्च के पुरोहित जगदीश मसीह ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।
इसके लिए नगर निगम की ओर से चर्च की सफाई करायी गयी है। वार्ड-37 व 38 वार्ड के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर सफाई में सहयोग किया।
25 दिसंबर को बड़े ही भव्य तरीके से क्रिसमस बड़ा दिन का त्योहार मनाया जाएगा। वार्ड-38 पूर्व पार्षद एकबाल कुरैशी ने भी चर्च का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा चर्च में सफाई करायी गयी है। इसके लिए नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी धन्यवाद के पात्र है।











