कमाई 10 से 15 हजार… आयकर विभाग ने थमाया 14 करोड़ के टैक्‍स का नोटिस….

सासाराम: बिहार के रोहतास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस दिया गया है। नोटिस में उसे लगभग 14 करोड़ आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहराया गया है। मामला सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। पूरा मामला करगहर थाना क्षेत्र का है। मनोज यादव नामक एक युवक जो पेशे से मौसमी मजदूर है। दिल्ली और हरियाणा बीच-बीच में मजदूरी करने आते-जाते रहता है। दो दिन पूर्व उसके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और उसे नोटिस दिया गया कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही है। 14 करोड़ के आसपास आयकर रिटर्न बकाया है। अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News: कमाई 10 से 15 हजार... आयकर विभाग ने थमाया 14 करोड़ के टैक्‍स का  नोटिस, परिवार के उड़े होश - income tax department handed over tax notice of  14 crores

नोटिस मिलते ही मनोज और उसके परिजन परेशान हो गए। मनोज का कहना है कि दिल्ली और हरियाणा में जब वह काम के सिलसिले में जाता है, तो उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड ठेकेदारों द्वारा ले लिया जाता है। हो सकता है कि उन्हीं लोगों द्वारा कुछ गड़बड़ी की गई हो। रोज कमाने और खाने वाले मजदूर मनोज यादव को समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है। वहीं उसके परिजन भी हताश हैं।

बता दें कि पिछले कई सालों से मनोज यादव साल में 8 महीना पंजाब हरियाणा और दिल्ली में छोटा-मोटा मजदूरी कर 10 से 15 हजार रुपये मासिक कमाता है। धान की कटनी और रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चले जाता है। सवाल है कि एक मजदूर पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे लाद दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला फर्जरी का लगता है। जो किसी ने मनोज यादव के आधार कार्ड और पैन कार्ड का मिस-यूज किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading