शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यो में विलंब का मुआवजा देने से किया इनकार

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों को देरी का मुआवजा देने से नगर विकास विभाग ने इनकार कर दिया। स्पाइनल रोड, ड्रेनेज निर्माण व पेरिफेरल रोड के काम में लगी एजेंसियों ने काम में हुई देरी और बढ़ती महंगाई का हवाला देकर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि की मांग की थी। उनका कहना है कि गिट्टी, बालू, सीमेंट, सरिया समेत हर चीज के दाम बढ़ गए है।

पहले कोरोना महामारी फिर त्योहार व अन्य कारणों से देरी होने के कारण संबंधित योजनाओं की लागत बढ़ गई है। हालांकि, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने स्पष्ट कर दिया कि राशि में वृद्धि नहीं होगी।

शर्तों मे भी अतिरिक्त राशि का प्रावधान नहीं है। एस्टीमेट के अलावा अतिरिक्त काम कराए जाने पर ही अतिरिक्त राशि का भुगतान होगा। शहर में स्मार्ट सिटी की 980 करोड़ की 20 योजनाओं पर काम चल रहा है।

हालांकि, इनमें से अधिकतर योजनाओं में करीब एक साल तक की देरी हो चुकी है। बताया जाता है कि बदली स्थिति में पुराने बजट में ही काम पूरा करना होगा।

इसको लेकर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने अगले साल 30 जून तक की समय सीमा निर्धारित कर दी है। साथ ही निर्माण एजेंसियों को समय पर काम पूरा करने की हिदायत भी दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading