मुजफ्फरपुर : पुलिस पर ह’मले के आ’रोपितों को उ’पद्रवी घोषित कर उनके नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। कथैया पुलिस पर छह दिसंबर को हुए ह’मले के 15 आ’रोपितों के नाम गुंडा पंजी में दर्ज किए गए है। जिले के अन्य थानों से भी पुलिस पर ह’मले के आरोपितों के नाम गुं’डा रजिस्टर में दर्ज करने का प्रस्ताव मांगा गया है।
हाल के दिनों में पुलिस पर ह’मले की घ’टनाएं बढ़ी है। खासकर शराब को लेकर छापेमारी और वा’रंटियों की गि’रफ्तारी के दौरान पुलिस पर अक्सर ह’मले हो रहे हैं।
गुं’डा रजिस्टर में नाम दर्ज हो जाने के बाद संबंधित इलाके में प्रशासन की ओर से जब भी नि’रोधात्मक का’र्रवाई होगी, इसमें ये उ’पद्रवी तत्व भी घिरेंगे। इस साल पहले शराब धं’धेबाजों के नाम गुं’डा रजिस्टर में दर्ज करने की का’र्रवाई शुरू हुई थी।
इसमें 200 से अधिक शराब धंधेबाजों के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किए गए। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पुलिस पर ह’मले के मामलों में स’ख्त का’र्रवाई होगी। इसमें शामिल उ’पद्रवियों के नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज कर प्रशासनिक स्तर पर नि’रोधात्मक का’र्रवाई भी की जाएगी।





