बच्चों के फेवरेट ‘खली-बली’ से मिलिए, कैसे मुजफ्फरपुर के इस केके की कायल हुई दुनिया?

मुजफ्फरपुर. बिहार के कई कलाकारों ने सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है. इन्हीं में से एक अभिनेता ऐसा भी है, जिसने जिसने सिनेमा से लेकर टेलीविजन के माध्यम से दर्शकों के दिल में दशकों से अपनी जगह कायम रखी है. कृष्णकांत उर्फ केके गोस्वामी पूरे देश में अपनी प्रतिभा को लेकर लोकप्रिय हैं. मोतीपुर प्रखंड के उत्तरी बोअरिया गांव के रहने वाले केके गोस्वामी मुंबई की चकाचौंध के बीच बच्चों के प्रिय कलाकारों में शुमार रहे हैं.

KK goswami: कभी नौकरी लेने गए 3 फीट के इस एक्टर को खाने पड़े थे डंडे!मुंबई के मनोरंजन उद्योग में कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में पहचान रखने वाले केके को विकराल गबराल टीवी शो में गबराल के किरदार के लिए जाना जाता है, तो शक्तिमान की खास कड़ी के रूप में भी. उस दौर को याद करिए जब टीवी घर घर में पहुंच रही थी और दूरदर्शन के जरिए चर्चित धारावाहिक शक्तिमान की चर्चा बच्चे बच्चे की जुबान पर थी. इसमें खली-बली की अहम भूमिका निभाने वाले केके ही थे.

ऐसा रहा केके का शानदार करियर

उसी दौर में बोनापार्ट में जूनियर जी का किरदार भी बच्चों के बीच काफी फेमस रहा. शाकालाका बूम बूम में उन्होंने क्रिस्टल की भूमिका निभाई थी, तो मजूबा का अजूबा में बगरम बूटा के किरदार ने उन्हें ख्याति की बुलंदियों पर पहुंचाया. टीवी के अलावा सिनेमा में भी केके गोस्वामी ने सराहनीय काम किया. गुटर गूं और भूत अंकल जैसी कई हिंदी फिल्मों के साथ-साथ वह भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.