डिजनीलैंड मेला में ग्राहकों द्वारा खरीदारी करने पर मिल रही पचास प्रतिशत की छूट, जमकर लोग कर रहे मेले में खरीदारी

मुजफ्फरपुर : शहर के तिलक मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन बाजार में क्रिसमस व बड़े दिन पर ग्राहकों को विशेष ऑफर दिया गया है। मेला में लगाए गए सभी स्टॉल पर यह ऑफर 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक खरीदारी करने पर लोगों को दिया जाएगा।

मेला के आयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि तिलक मैदान में चल रहे डिजनीलैंड मेला में क्रिसमस व बड़े दिन पर मुजफ्फरवासियों को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक डिजनीलैंड मेला में जितने स्टॉल है उस पर विशेष ऑफर दिया गया है। इसमें सभी स्टॉल पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट दिया गया है। साथ ही साथ महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध है।

वहीं झूलों पर विशेष ऑफर है। इस मेले में अधिक से अधिक लोग आकर आनंद उठा सकते है। इसके अलावा कश्मीरी उलेन पर भी ऑफर दिया गया है। खास बात यह है कि इस मेले में किफायदी मूल्यों पर गरम कपड़ों के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष प्रबंध है।

यहां पर हैदराबादी कई प्रकार के आचार के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान महिलाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। डिजनीलैंड मेला संग कश्मीरी उलेन मेला में शहरवासियों के लिए हर तरह के मनोरंजन का प्रबंध किया गया है यहीं खाने-पीने के लिए स्टाल लगाए गए है।

साथ ही यहां पर हर जरूरत की चीजें उपलब्ध है। खास कर इसमें बच्चों के लिए ज्वाइंट विल, टोरा-टोरा, ड्रैगन, टावर, मिक्की माउस, वाटर वोट आदि झूले के अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन के सारे साधन उपलब्ध है। इसमें लॉटरी गेम्स और गन शॉट के अलावा कई तरह के गेम्स के भी स्टॉल लगाए गए है।

युवक व युवतियों में भी टैटू बनवाने को लेकर काफी उत्साह है। मेले के बाद आइस पान की व्यवस्था लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां पर मुंबई का उलेन आइटम और फिरोजाबाद, मुंबई की ज्वेलरी मिल जाएगी। कैटलरी, क्राकरी के भी स्टॉल है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading