घर में आ’ग ल’गने से नाती के साथ नानी की मौ’त, जैसे-तैसे जान बचाया पोता

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को घर में आग लगने उसमें झुलस कर नाती के साथ नानी की भी मौत हो गई, जबकि उक्त मृतका का 12 वर्षीय पोता जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस घटना की खबर मिलते ही बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने परिजन एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही प्रशासन को पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का निर्देश दिया। यह घटना नानपुर थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत अंतर्गत चटगौरा गांव के वार्ड 10 की है। चुमन राम के फूस के घर में आग लगी थी। कमरे में अलाव जलाकर वृद्धा सोई थी। यही अलाव इतनी बड़ी घटना का कारण बन गया। मृतका की पहचान गृहस्वामी चुमन राम की पत्नी रामपरी देवी (64 वर्ष) वर्ष के रूप में की गई है। दूसरा मृतक वृद्धा का 12 वर्षीय नाती कार्तिक कुमार है। घटना में मृतका का 12 वर्षीय पोता प्रभात कुमार स्वविवेक से कमरे से बाहर निकल जान बचा लिया।

Sitamarhi News: घर में आग लगने से नाती के साथ नानी की मौत, जैसे-तैसे जान बचाया पोता - grandmother died along with grandson due to house fire in sitamarhi - Navbharat Timesपीड़ित की मदद में पहुंचा प्रशासन

अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित लगभग दो लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गई। चार मवेशी भी झुलस कर मर गये। जबकि एक मवेशी झुलस कर बुरी तरह से जख्मी हो गई है। एक अन्य व्यक्ति सुरेश राम का भी घर आंशिक रूप से जल गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक मुकेश कुमार यादव, एसडीओ नवीन कुमार, सीओ आलोक कुमार और थानाध्यक्ष राकेश रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक ने एसडीओ को मृतक के आश्रितों को आपदा मद से चार-चार लाख रुपये का सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

रेडक्रॉस ने किया पीड़ित को मदद

एसडीओ नवीन कुमार ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पीड़ित परिवार को वर्तन, साड़ी, त्रिपाल और हाइजीन कीट के अलावा जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराया। एसडीओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा 50-50 किलो चावल और 50 गेहूं उपलब्ध कराया जायेगा। नानपुर सीओ ने पीड़ित परिवार को तत्काल एक पॉलीथिन उपलब्ध कराया है। मुखिया राजलक्ष्मी देवी ने मृतक की अंत्येष्टि के लिए छह हजार रुपये दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading