बहू से प्र’ताड़ित होकर सास ने की आ’त्महत्या की कोशिश, गु’स्से में खाया यू’रिया

नवादा: बिहार के नवादा जिले में सास-बहू के झगड़े के बाद सास ने गुस्से में आकर यूरिया खा लिया। हालात बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला की पहचान घंघौली गांव निवासी गोपी चौहान की पत्नी लखिया देवी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि सास लखिया देवी ने अपने बहू पूनम कुमारी को काम करने के लिए कहा। बहू काम करने से इनकार कर गई। और फिर दोनों की बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद सास और बहू में झगड़ा हो गया। जिससे गुस्से में आकर सास ने घर में रखे यूरिया खाद खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

सास ने गुस्से में आकर यूरिया खाया, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Mother-in-law got angry and ate urea, admitted to hospital - Dainik Bhaskarवहीं, हालात बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। गोपी चौधरी ने बताया कि मेरी मां और पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाता है। इसी दौरान मेरी मां ने अपनी ही जीवन को समाप्त करने को लेकर यूरिया खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज की जा रही है।

परिजनों ने कहा कि बहू के द्वारा अक्सर सास को प्रताड़ित किया जाता है। बुजुर्ग होने के बावजूद भी सास के द्वारा कुछ कुछ काम खुद कर लेती है। मेरी मां अगर अपनी बहू को कुछ भी करने बोलती है, तो उसके द्वारा सास को उलाहना देते हुए विवाद शुरू कर दिया जाता है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो जाता है।

रविवार को वह परेशान होकर अपनी ही जीवन को समाप्त करने को लेकर यूरिया खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते ही परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading