ऋण नहीं चुकाने पर बेला की प्लास्टिक फै’क्ट्री सी’ल

मुजफ्फरपुर : बेला औद्योगिक क्षेत्र में बैंक का पैसा नहीं चुकाने के कारण एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री को सोमवार को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रोपराइटर राज बिहानी ने प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री लगाने के लिए बियाडा के फेज-1 के प्लॉट संख्या 57-58पी को दिसंबर, 2013 में अलॉट कराया था।

3504 स्क्वायर फीट के इस क्षेत्र में फैक्ट्री लगाने के लिए प्रोपराइटर ने बैंक ऑफ इंडिया की कन्हौली शाखा से कैश-क्रेडिट और टर्म लोन के तहत करीब 80.87 लाख रुपये लिये।

हालांकि, कोरोना काल में इन्हें पैसा चुकाने के लिए कुछ इंस्टॉलमेंट की छूट भी दी गई। बावजूद इन पर 72.83 लाख का रकम बकाया था। इसलिए बैंक की ओर से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक मनु कुणाल ने बताया कि राज बिहानी को मशीन खरीदने और फैक्ट्री चलाने के लिए 80 लाख से अधिक का ऋण दिया गया था।

पर उन्होंने कुछ ही इंस्टॉलमेंट चुकाए और जब हमने फैक्ट्री को सील किया तो ऋण पर खरीदी गईं मशीनें भी वहां नहीं पाई गई हैं। उधर, राज बिहानी अपना पक्ष देने के लिए मौजूद नहीं थे।

फैक्ट्री की केयर टेकर ने बताया कि कोरोना काल में फैक्ट्री को बुहत नुकसान हुआ। इसके बाद सरकार के प्लास्टिक पर बैन के फैसले से भी प्लास्टिक उद्योग पर असर पड़ा है। साथ ही बैंक ने भी एक साथ सात-सात इंस्टॉलमेंट वसूले, जिसकी वजह से कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading