मुजफ्फरपुर : राज्य निर्वाचन आयोग के ब्रांड एम्बेंसडर अभ्युदय शरण ने नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी मतदाताओं से अपील की कि 28 दिसंबर बुधवार को जाति,धर्म, वर्ग, संप्रदाय एवं रुपये-पैसे की लोभ लालच को त्यागकर अपने पांच साल के उज्ज्वल नगर के भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं का एक-एक वोट बहुमूल्य है। क्योंकि एक वोट से ही जीत-हार तय होती है। और साथ ही साथ मतदाताओं से कहा कि अगर आप वोट नहीं देते है तो आप पांच साल किसी को कोसने के हकदार नहीं होंगे। इसलिए लोकमंत्र के महापर्व मनाने के लिए अपने राष्ट्र की एकता का परिचय दें।







