मुजफ्फरपुर : राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की वाहक बनी जीविका द्वारा रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं एवं युवतियों के लिए रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध करा कर उनका भविष्य उज्जवल बना रही हैं। जीविका द्वारा दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत बोचहा प्रखंड के पारसनाथ मध्य विधालय के प्रांगण में गुरुवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
मेले का विधिवत उद्धघाटन विधायक अमर पासवान, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें 16 विभिन्न कंपनियों के स्टॉल लगाये गए।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक अमर पासवान ने कहा कि जीविका के सहयोग से ग्रामीण रोजगार युवा एवं युवतियों को संगठन क्षेत्र के गैर-सरकारी संस्थान में सीधे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए डीडीयू-जीकेवाई एवं आरएसईटीआई से प्रशिक्षित कर स्व-रोजगार से जोड़ने हेतु रोजगार सह-मार्गदर्शक मेले का आयोजन किया गया है। इससे समाज के गरीब एवं वंचित लोगों का उत्थान होता है। इस मेले में अनपढ़ से लेकर तकनीकी डिग्री वाले सभी युवाओं के लिए विशेष अवसर है।
डीपीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जीविका के रोजगार मेला के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ा गया हैं। जीविका से जुड़ी महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जाता हैं।
आज जीविका से जुड़ी महिलाओं के बदौलत कई घरो के चूल्हे जल रहे हैं। वहीं, समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन कर बेरोजगार लोगों को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार मुहैया कराया जाता हैं। इससे समाज के गरीब एवं वंचित लोगों का उत्थान होता है। इस मेले में अनपढ़ से लेकर तकनीकी डिग्री वाले सभी युवाओं के लिए विशेष अवसर है।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव रंजन ने कहा कि जीविका के माध्यम से बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शक मेले का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है तथा जिले में छिपे हुए प्रतिभाओं को एक अच्छा और सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।
जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ग्रामीण युवक एवं युवतियों को विभिन्न कंपनियों सीधे रोजगार तथा कौशल प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्राप्त करने का अच्छा विकल्प है।
रोजगार मेले के मध्यम से 1209 युवक एवं युवतियों का सीधे प्लेसमेंट के लिए निबंधन किया गया। डीडीयू-जीकेवाई में कौशल प्रशिक्षण के लिए 152 युवक एवं युवतियों का चयन किया गया। जबकि आरएसईटीआई में रोजगार प्रशिक्षण के लिए 534 युवक एवं युवतियों का चयन हुआ।
इस रोजगार मेले में कुल 1895 लोगों ने रोजगार के लिए निबंधन कराया। इस रोजगार सह मार्गदर्शक मेले के आयोजन को सफल बनाने में पीआईए प्रतिनिधि रूपेश कुमार, चुनचुन कुमार, अमित कुमार, बोचहा जीविका ऑफिस से वीरेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, श्रवण कुमार,अर्चना कुमारी, रजनी गंधा, प्रतिमा कुमारी समेत अन्य कर्मी एवं कैडर ने सहयोग किया।


