मुजफ्फरपुर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू ने मुजफ्फरपुर मेयर के पद पर कब्जा किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को शिकस्त देते हुए 10318 वोट से जीत दर्ज की। इसी प्रकार डिप्टी मेयर पद के लिए डॉ.मोनालिसा ने 29471 मत से विजयी हुई है।
मुजफ्फरपुर के इतिहास में पहली बार मेयर और डिप्टीमेयर दोनों की पदों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। मुजफ्फरपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर का ताज निर्मला साहू व डिप्टी मेयर की कुर्सी पर डॉ.मोनालिसा विराजमान हुई है।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो शहर के मतदाताओं ने चुनाव पूर्व ही दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर दी थी। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और मौजूदा नगर विधायक विजेंद्र चौधरी खुलकर अपने-अपने उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे थे।
पर मुजफ्फरपुर के तथाकथित किंगमेकर भी अपने खेमे के प्रत्याशियों को जीत का स्वाद चखाने में विफल साबित हुए हैं। शहर के मतदाताओं की मानें तो एक अति पिछड़ा वर्ग के व्यवसायिक घराने से आने वाली निर्मला साहू का महापौर पद के लिए एकमात्र महिला उम्मीदवार होना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है. वहीं चिकित्सा क्षेत्र और समाज सेवा से जुड़ी डॉक्टर मोनालिसा गुप्ता के मौखिक प्रचार-प्रसार काफी फायदेमंद साबित हुआ है.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा मंडी कहे जाने वाले जूरन छपरा इलाके के समस्त चिकित्सकों ने डिप्टी मेयर पद के लिए डॉ.मोनालिसा गुप्ता का खुलकर समर्थन किया था।
जानकारों की मानें तो स्मार्ट सिटी का सपना दिखा कर विधायक बने विजेंद्र चौधरी ने स्मार्ट सिटी के किसी परियोजना को ससमय पूर्ण नहीं करवा सके, स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में शहर का पिछड़ना और पूर्व नगर आयुक्त का स्थानांतरण ही राकेश कुमार पिंटू की हार का कारण माना जा रहा है.




