पटना : जिले के मनेर में शुक्रवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस घटना के बाद से सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि अन्य सात लोग सुरक्षित हैं।
मनेर पुलिस थाने में एएसआई सत्य नारायण सिंह से मिली जानकारी के अनुसार नाव में सवार सात लोग सुरक्षित हैं, जबकि सात अन्य लोग लापता हैं। सिंह का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम तलाशी और बचाव कार्य में जुटी हुई है।






