प्रशांत किशोर का तेजस्वी और नीतीश पर ह’मला

पूर्वी पंचारण : जनसुराज पदयात्रा के क्रम में प्रशांत किशोर ने कल्याणपुर हाईस्कूल में स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जन सुराज पदयात्रा के लिए पैसा वहां से आ रहा है, जहां से मैंने सरकार बनाने में अपना कंधा लगाया है।

आज देश में 6 राज्यों में ऐसी सरकार है, जहां मैंने चुनाव में उनकी जीत के लिए मदद की थी। उनसे आज मदद ले रहे हैं। जब मैं हर गली-गली बोल रहा हूं कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अगर सही है तो उसकी मदद मैं करूंगा, चुनाव लड़ाऊंगा। यदि मैं अमीर और गलत लोगों से पैसा लूंगा तो उन गरीबों को कहां से लड़ाऊंगा?

उन्होंने तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आज राजद, जदयू के नेता जो बिहार के गरीब लोगों को लूट कर अपना-अपना काम चला रहे हैं, अपना बर्थडे चार्टर प्लेन में मना रहे हैं।

उनसे पत्रकार कभी क्यों नहीं पूछते कि आखिर वो इतना पैसा कहां से ला रहे हैं? खैर! मैंने तो इन पार्टियों के लिए काम भी किया है। अगर मेरा मुंह खुल गया तो किसी का धोती-पैजामा नहीं बचेगा। किसी में दम तो हमको पकड़ के दिखा दें। हमारे हर काम के लिए चेक से पैसा लिया-दिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading