बीएसएसी पेपर लीक व छात्रों पर ला’ठीचार्ज के वि’रोध में छात्रों ने किया प्र’दर्शन

मुजफ्फरपुर : बीएसएससी पेपर लीक मामले व पटना में छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में बिहार छात्र संघ ने सरैयागंज टावर पर बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सीएम व डिप्टी सीएम का पु’तला द’हन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खि’लाफ ज’मकर ना’रेबाजी की।

इसकी अध्यक्षता करते हुए संघ के संस्थापक गौतम कुमार ने कहा कि जिस तरह से बिहार में छात्रों के साथ अ’त्याचार हो रहा है।

चाहे किसी की भी सरकार हो या कोई भी परीक्षा हो बीपीएससी, सीटीईटी या फिर बीएसएससी सभी मामलों में सरकार की गलती रही है। फिर भी छात्रों को बे’रहमी से पीटा गया। जे’ल भेजने का काम किया गया। ऐसा नहीं होने देंगे।

छात्र अब जे’ल भरो आंदोलन के तहत जे’ल भरने का काम करेंगे। तभी छात्रों पर अ’त्याचार बंद होगा। जब तक बीएसएससी की परीक्षा पूर्ण रूप से रद्द नहीं किया जाता तब तक लगातार आं’दोलन जारी रहेगा।

जिला अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि आखिर सरकार छात्रों पर कब तक जु’ल्म करेगी। ये भ्र’ष्ट सरकार प्रश्न पत्र लीक करवा कर आवाज उठाने पर छात्रों पर ला’ठीचार्ज कर रही है।

यह कैसा लोकतंत्र का न्याय है। ये छात्र कोई अ’पराधी या गु’नहगार नहीं हैं, जो लाठीचार्ज कर रहे है। अपनी हक के लिए वे प्रदर्शन कर रहे है। मौके पर योगी अभिषेक, नकुल बाबा, अमरनाथ सिंह, आकाश सहनी, अरुण मेहता, सोनू चौहान, आदित्य सिंह, रोहित सिंह, गौरव कुमार, गोलू कुमार, अजय बाबा, रवि राज, निशांत कुमार, गोविंद कुमार, गोलू सेठ व कई छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading