ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जनजागरूकता अभियान 11 जनवरी से 

मुजफ्फरपुर : ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा 11 से 17 जनवरी तक सात दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत 11 जनवरी को सुबह 9 बजे वरिष्ठ नागरिकों की रैली से होगी। इसका उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा होना तय है।

ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुजफ्फरपुर में यह कार्यक्रम ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय के हाथी चौक स्थित केंद्र से प्रारंभ होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन्स कौंसिल, एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन व इनर व्हील क्लब के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं राष्ट्रीय सड़क एवं राजमार्ग विभाग के द्वारा संरक्षण एवं संवर्धन प्राप्त हैं।

सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य जनता में यातायात नियमों के बारे में जागरुकता को बढ़ाना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इस अभियान के तहत आम जनता को जागरूक करने के लिए यातायात नियमों के बारे जानकारी प्रदान कर सड़क हादसों में कमी लाने के सकारात्मक प्रयास है।

देश भर में पिछले वर्ष लगभग 1.5 लाख से अधिक लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवा दी। इन तथ्यों के बारे में जानकारी होने पर ए.एस.जी क्षेत्र चिकित्सालय समूह के संवेदनशील प्रबंधक डॉ अरुण सिंघवी और डॉ. शिल्पी गांग के निर्देशों एवं ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय समूह के समाज के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति के संकल्प हेतु इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के अवसर पर देश भर के 19 राज्यों में 48 से अधिक शाखाओं पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम जन को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरे सप्ताह विभिन्न नेत्र चिकित्सा एवं परामर्श कैंप, सेमिनार, नुक्कड-नाटकों, यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को प्रोत्साहन स्वरुप सम्मानित करने, यातायात नियमों की निर्देशिका आदि के वितरण के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा एनएचएआई ट्रैफिक पुलिस, पुलिस कर्मचारी और उनके आश्रितो के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान निशुल्क नेत्र जांच उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading