मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के बुधकारा की रहने वाली सत्रह वर्षीय शानवी अनुराग ने पंजाब के जलंधर में आयोजित नेशनल डांस प्रतियोगिता में टॉप थ्री लाकर जिले का नाम रौशन किया है।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश भर से 50 बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें शानवी ने टॉप थ्री स्थान लाकर सबको गौरवान्वित किया है।
शानवी अनुराग ने इस शानदार सफलता के लिए अपने पिता राकेश कुमार सिंह, मां आरती कुमारी व गुरू को इसका श्रेय दिया है।






