गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक, पदाधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर : गणतन्त्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। झंडातोलन का मुख्य कार्यक्रम इस बार खुदीराम बोस स्टेडियम मैदान में किया जाएगा।

पूर्व की भांति सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया। 18 जनवरी से 23 जनवरी तक परेड के लिए पूर्वाभ्यास किया जाएगा जबकि जबकि 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा।

बीएमपी, सैफ, जिला पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, सीआरपीएफ, एसएसबी, एनसीसी, स्काउट गाइड के द्वारा परेड कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा।

पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, विद्युत, नगर निगम के पदाधिकारियों को ससमय आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी।

इसके अतिरिक्त अग्निशमन एवं आवश्यक दवाओं एवं किट के साथ एम्बुलेंस स्टेडियम मैदान में उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया गया। दोपहर में पुलिस लाइन में फैन्सी क्रिकेट का भी आयोजन किया जायेगा।

शाम में आम्रपाली ऑडिटोरियम जुब्बा सहनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगें। पूरे समाहरणालय परिसर भवन एवं कार्यालयों को बिजली बती से सजाया जायेगा।

इस अवसर पर डीडीसी, सारा अशरफ, सभी एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, पश्चिमी, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading