बगहा: बिहार के बगहा दो प्रखंड में यूरिया की का’लाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है. बगहा दो बिस्कोमान में किसानों के द्वारा लगातार सुबह से 4-5 दिनों से इंतजार करने के बावजूद खाद नहीं दिया जा रहा है. इसके देखते हुए किसानों ने जमकर प्र’दर्शन किया है.
बिहार में ठंड को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अ’लर्ट जारी है. इस कड़ाके की ठं’ड में घंटो इंतजार के बाद भी दर्जनों किसानों को एक बोरी यूरिया नहीं मिल पा रहा है. जिसके बाद किसानों के सब्र का बांध टूट गया और बगहा दो बिस्कोमान भवन के सामने दर्जनों की संख्या में किसानों ने अपने हा’थों में आधार कार्ड और पर्ची लेकर वि’रोध प्र’दर्शन किया.
किसानों ने लगाया आरोप: बिस्कोमान में यूरिया वितरण कर रहे कर्मी रवि कुमार के खिलाफ आ’रोप लगाते हुए, किसानों का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में सुबह से लेकर शाम तक यूरिया के लिए हम लोग च’क्कर काट रहे हैं. इसके बाद भी 4 से यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है.

किसानों को कहना है कि जो खाद किसानों के लिए सरकार के द्वारा दिया जा रहा है उस खाद को बिस्कोमान के कर्मियों के द्वारा ब्लैक में बेचकर अ’वैध उगाही की जा रही है. जिसके कारण आम किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है.

अधिकांश किसानों का आ’रोप है की जो रसूखदार हैं उनको दफ्तर के भीतर से ही 30 से 40 बोरी तक यूरिया दे दिया जा रहा है जबकि सामान्य किसानो को खाद नसीब भी नहीं हो रहा है.
इस बाबत पूछे जाने पर यूरिया वितरण कर रहे बिस्कोमान कर्मी रवि कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा कोई भी ब्लैक में यूरिया खाद नहीं बेचा जा रहा है. किसानों का कहना है कि ऐसे कर्मियों के खिलाफ का’नूनी का’र्रवाई होनी चाहिए ताकि का’लाबाजारी पर लगाम लगे और आम किसानों को खाद मिल सके. फिलहाल किसान इस कं’पकपाती ठं’ड में कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं.


