छपरा में ट्रे’न की च’पेट में आए दो लोग, छात्रा और युवक की मौ’त

सारण: बिहार के सारण में ट्रे’न से गि’रकर दो लोगों की मौ’त हो गई है. छपरा-मशरक रेलखंड पर खैरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गि’रकर युवक बु’री तरह से ज’ख्मी हो गया. वहीं दूसरे मामले में एकमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गि’रने के बाद छात्रा की मौ’त हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने श’व को उठाकर स्थानीय पुलिस के ह’वाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को उठाकर पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त: यह मामला जिले के खैरा रेलवे स्टेशन का है. जहां सैदपुर रेलवे ढाला के पास ट्रे’न से गि’रकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहां से उठाकर रेलवे पुलिस ने और मौजूद लोगों ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौ’त हो गई.

मृ’तक युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी शिव कुमार दास के रूप में हुई है. जिसके बाद अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ट्रेन से गि’रकर युवती की मौ’त: वहीं दूसरी घटना के अनुसार जिले के एकमा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में यात्रा करते हुए एक युवती की गिरकर मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मृतक युवती के शव को उठवाकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया

वहीं से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृ’तक युवती की पहचान गोपालगंज के रेपुरा गांव निवासी ज्योति कुमारी बताई गई है.

मौर्य एक्सप्रेस से गि’रकर मौ’त: मिली जानकारी के अनुसार युवती मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही थी. अचानक गेट पर खड़े होने की वजह से वह ट्रेन से नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त हो गई. सूचना मिलने के बाद रेल थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस को शव सौंंप दिया. जहां से पुलिस ने युवती के श’व को पो’स्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading