नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को दिलाई गई शपथ, शहर का होगा तेजी से विकास

मुजफ्फरपुर : आखिरकार सात महीने बाद निगम सरकार एक बार फिर अस्तित्व में आ गया। डीएम प्रणव कुमार ने कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मेयर निर्मला साहू, डिप्टी मेयर डॉ.मोनालिसा और नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा शपथ ग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके आधार पर शुक्रवार को डीएम ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को पहले शपथ दिलाई।

उसके बाद मेयर निर्मला साहू और डिप्टी मेयर डॉ.मोनालिसा को शपथ ग्रहण कराया गया। नगर निगम के लिए पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है।

निर्मला साहू जहां बीजेपी नेत्री है तो वहीं डॉ.मोनालिसा को बीजेपी का समर्थन प्राप्त है। पहली बार जनता ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों को खुद से चुना है।

अब निगम के पार्षद चाह कर भी मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी को गिरा नहीं सकते है। शपथ ग्रहण के बाद मेयर, डिप्टी मेयर सहित वार्ड पार्षदों ने ईमानदारी से कार्य करने की बात कही है।

बता दें कि निकाय चुनाव नहीं होने की वजह से 9 जून को मेयर व डिप्टी मेयर का कार्यकाल स्वत: समाप्त हो गया था। तब से निगम का कामकाज जिला प्रशासन देख रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading