हर वार्ड में सड़क व नाला निर्माण के लिए दोबारा निकलेगा टेंडर

मुजफ्फरपुर : शहर के हर वार्ड में सड़क व नाला का निर्माण होगा। इसको लेकर संबंधित इलाके में नाला व सड़क का चयन कर लिया गया है। अगले माह फरवरी में 26 वार्डों के लिए दोबारा टेंडर निकालने की तैयारी है।

सभी वार्डो के लिए अलग-अलग एस्टीमेट बनाए गए हैं। इनमें अलग-अलग राशि खर्च होनी है। नगर निगम ने पिछले साल ही सभी 49 वार्डो के लिए सड़क व नाला को लेकर योजना बनाई थी। इनमें 23 वार्डो को लेकर टेंडर आदि का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

अन्य वार्डो को लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। बीते साल अक्टूबर में नगर निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाने से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब योजना शुरू करन को जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 23 वार्डो में सड़क व नाला निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री सात निश्चय में नाली-गली योजना के अंतर्गत शहर के पांच वार्डो (नंबर 6, 7, 10, 33 व 34 ) में सड़क नाला निर्माण के लिए नगर निगम और संवेदकों के बीच एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई है। टेंडर की प्रक्रिया पिछले साल पूरी हो गई थी। तकनीकी पेंच फंसने पर एग्रीमेंट नहीं हो सका था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading