सूट-बूट पहिने से केहू हीरो ना होला…’ विवाह समारोह में ‘गाली’ के बीच तेजस्वी का डांस

छपरा : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नया अंदाज देखने को मिला। अभी तक आपने उनके क्रिकेट, फिटनेस से जुड़ी वीडियो देखे होंगे। लेकिन अब तेजस्वी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो क्यूट-क्यूट डांस करते नजर आए। ये तस्वीरें छपरा में एक विवाह समारोह की हैं।इस शादी में शामिल होने तेजस्वी और तेज प्रताप यादव पहुंचे थे। पटना बिस्कोमान के अध्यक्ष, आरजेडी के विधान पार्षद और लालू परिवार के बेहद करीबी सुनील सिंह के घर वैवाहिक समारोह था।

जिसमें महिलाओं ने ‘विवाह गालियां’ भी तेजस्वी के लिए गाया, जिस पर उन्होंने आरजेडी नेता से डांस की अपील की। तेजस्वी उनकी अपील को ठुकरा नहीं कर सके और स्टेज पर पहुंच गए। ‘सूट-बूट पहिने से केहू हीरो ना होला…’ गाने के बोल पर तेजस्वी ने डांस करते नजर आए। देखिए बिहार के डिप्टी सीएम के ठुमके का खास वीडियो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.