मुजफ्फरपुर : जिले के औराई प्रखंड सभागार स्थित मीटिंग हॉल में पंचायती राज से जुड़े कार्य को लेकर बीडीओ महेश्वर पंडित व प्रखंड प्रमुख अनामिका भारती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें औराई प्रखंड के लोगों का सर्वांगीण विकास कैसे हो इस पर चर्चा की गई।
साथ ही गरीबों को मनरेगा से जोड़ने व किसान को खेती के लिए खाद, बीज उपलब्ध कराने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अन्य विभाग के पदाधिकारी समेत 26 पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




