मुजफ्फरपुर : सरस्वती पूजा को लेकर एसडीएम पूर्वी और डीएसपी टाउन के द्वारा शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में समिति के सदस्यों बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
मौके पर एसडीएम पूर्वी और डीएसपी टाउन के द्वारा शांति समिति के सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अलग-अलग शर्तो के साथ सरस्वती पूजा करने को लेकर अनुमति दी गई।
वहीं सरस्वती पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। पूजा के दौरान आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया गया। साथ ही सरस्वती-पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य मौजूद रहे।





