प्रशांत किशोर ने कोरोना काल में नीतीश कुमार को दी थी सलाह

गोपालगंज : प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब कोरोना के दौरान हजारों लोगों की मृत्यु हुई, जब बिहार के लोग दर-दर की ठोकर खाकर पूरे भारत से पैदल लौट रहे थे।

तब नीतीश कुमार अपने बंगले से नहीं निकले और उन बच्चों के लिए कोई प्रयास नहीं किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि कोरोना के समय मैंने नीतीश कुमार को फोन किया कि दिल्ली में लड़के फंसे हुए हैं, इसलिए कुछ अफसरों को दिल्ली में बैठा दीजिए ताकि बच्चों को बस के सहारे बिहार लाया जा सके।

अगर बिहार सरकार ने दिल्ली में 20 अफसरों को बैठा कर भी 100 बसों की भी व्यवस्था कर दी होती तो यह स्थिति सुधर सकती थी। लेकिन नीतीश कुमार ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.