इस बार इंटर परीक्षा देने वाले भी भर सकेंगे फॉर्म

मुजफ्फरपुर : इंटर परीक्षा 2023 में शामिल परीक्षार्थी भी डीएलएड सत्र 22-25 में नामांकन को लेकर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वाले को डीएलएड नामांकन में आवेदन का मौका नहीं दिया गया है।

डीएलएड सत्र 23-25 का फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है मगर इस प्रवेश परीक्षा में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के छात्रों को वंचित रख गया है। अभ्यर्थियों का आक्रोश कि डिप्लोमा) को इंटर के समान मान्यता मिली हुई है फिर भी हमें आवेदन नहीं करने दिया जा रहा। अभ्यर्थियों ने इसे लेकर अपर मुख्य सचिव से मांग की है।

डीएलएड सत्र 23-25 में नामांकन को लेकर 25 जनवरी से आठ फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का नामांकन जिला समेत सूबे के सभी सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग में लिया जाना है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि इंटर परीक्षा में इस बार शामिल होने वाले छात्र भी फॉर्म भर सकेंगे मगर नामांकन के समय 50 फीसदी अंक अभ्यर्थियों को चाहिए।

बोर्ड ने निर्देश दिया हैं कि वैसे अभ्यर्थी जो शास्त्री, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या अन्य प्रकार की योग्यता रखते हैं, वे डीएलएड कोर्स में नामांकन के पात्र नहीं होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी ने 12वीं में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत योग्यता हासिल की है या जिन्होंने मध्यमा के बाद इंटर या फोकानिया के बाद इंटर की योग्यता हासिल की है तो.. डीएलएड में नामांकन करा पाएंगे।

आवेदन में सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को 960 रुपया शुल्क ड्ट लगेगा वहीं अनु. जाति-जनजाति और दिव्यांग को 760 रुपया शुल्क लगेगा। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें 120 सवाल पूछे जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.