भागलपुर : प्रदेश में ठ’गी के मामले में तेजी आयी है। अब फूड कंपनी का फ्रेंचाइजी देने का झां’सा देकर ठ’गों ने भागलपुर में एक डॉक्टर की पत्नी से 25.96 ला’ख की ठ’गी कर ली। जिसके बाद ठ’गी की शिकार डॉक्टर की पत्नी ने जोगसर थाने में के’स द’र्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार जोगसर थानाक्षेत्र के पंचवटी विवेकानंद पथ, आदमपुर निवासी डॉक्टर विनय कृष्ण सिंह की पत्नी रेणु सिंह से 25 लाख 96 हजार 180 रुपये की ठ’गी कर ली गई। ठ’गों ने मोंगिनीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर रेणु सिंह को फं’साया था। रेणु सिंह ने जोगसर थाने में के’स द’र्ज कराते हुए कंपनी के अधिकारी, कंपनी के अन्य कर्मचारी पर के’स द’र्ज करवाया है।
रेणु सिंह मोंगिनीज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फ्रेंचाइजी लेना चाहती थी। उन्होंने इस फूड कंपनी की साइट पर रजिस्ट्रेशन किया तो एक नंबर से कॉल आया। यह बताया गया कि उन्हें कंपनी की तरफ से बात करने को कहा गया है। फिर फोन करने वाले ने एक मेल आइडी दी। फिर रेणु सिंह ने उसके मोबाइल पर बातें भी की।
कॉलर के कहे अनुसार राधा रानी सिन्हा रोड स्थित स्टेट बैंक के अपने खाते से आरटीजीएस के माध्यम से उनकी तरफ से बताए गए खाते पर दो दिसंबर, पांच दिसंबर, 19 दिसंबर 2022 के अलावा तीन जनवरी 2023, पांच जनवरी 2023, नौ जनवरी, दस जनवरी, 11 जनवरी, 12 जनवरी, 13 जनवरी और 16 जनवरी को कुल तीन खातों में 25 लाख 96 हजार 180 रुपये भेजे।
पैसे भेजने के बाद आगे बात करने के लिए फिर रेणु ने कॉल लगाया तो फोन स्विच ऑफ मिला। तब से डॉक्टर पत्नी ने कई बार उस नंबर पर कॉल लगाया लेकिन फोन बंद ही मिला। जिसके बाद रेणु सिंह को समझ आया कि उनके साथ धो’खा हुआ है। इसके बाद वे जोगसर थाने केस द’र्ज करवाने पहुंची। जोसगर पुलिस ने के’स दर्ज कर मामले में तकनीकी से’ल से भी छा’नबीन में सहयोग मांगा है।


