मुजफ्फरपुर: ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को नैक में बी प्लस प्लस ग्रेड मिला है। इसकी जानकारी संस्थान के कुलसचिव डॉ. केएस शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ई-मेल व नैक पोर्टल के माध्यम से नैक ने फाइनल ग्रेड जारी की है।
कॉलेज बीआरए बिहार विवि में नये मानदंडों पर नैक ग्रेडिंग हासिल करने वाली पहली संस्था. है। विश्वविद्यालय की ओर से अनुमोदित कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सह पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस पर सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी को बधाई दी।





