सीवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बाला गांव में जहरीला पेय पदार्थ पीने से मरनेवालों ‘की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर इलाजरत तीन लोगों की मौत सदर अस्पताल व पीएमसीएच में हुई।
मृतकों की कुल संख्या अब नौ हो चुकी है।
लेकिन, अभी तक सदर अस्पताल में छह शवों का ही पोस्टमार्टम कराया गया है। एक मृतक का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया। गया है। जिन दो लोगों की 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें सुरेन्द्र प्रसाद व दुलम मांझी शामिल हैं। दोनों बाला गांव के ही निवासी हैं। इसके पहले नरेश कुमार, जनकदेव बिन, राजेश कुमार, धुरेंद्र मांझी, राजू मांझी, जितेंद्र मांझी, व पड़ौली गांव निवासी लक्षणदेव राम की मौत हो चुकी है।
नरेश के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार कर दिया गया था। पुलिस का दावा है कि अबतक सात लोगों की मौत हुई है। इस तरह जहरीले पेय पदार्थ से पीड़ितों की संख्या कुल 14 तक पहुंच गयी है।




