पति के सामने दोस्त ने किया रे’प:बचाने की जगह उल्टे बोला- क्या हो गया दोस्त ही तो है

जमुई :  पति के सामने ही पत्नी रेप हुआ। रेप करने वाला पति का दोस्त है। महिला ने इसका विरोध किया। पति से बचाने की गुहार लगाई। इस पर पति बोला- क्या हुआ दोस्त ही तो है। फिर दोनों ने मिलकर रेप किया। दोनों की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। काफी समय से अफेयर चल रहा था, लेकिन परिवार शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दोनों ने मंदिर में शादी की थी।

हरियाणा: 14 साल की लड़की से दो दोस्तों ने किया रेप, पेट दर्द होने पर हुआ  खुलासा – News18 हिंदीपीड़ित ने मंगलवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि पति बोकारो सेल में नौकरी करता है। दोनों बोकारो में ही रह रहे थे। शनिवार को बोकारो से जमुई आए थे। यहां एक किराए के मकान में थे। देर रात उनके पति के दोस्त सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी रमन सिन्हा भी आया। पति के साथ मिलकर शराब पीने लगा। देर रात अचानक रमन सिन्हा ने मेरा हाथ पकड़ लिया।

पति ने भी साथ नहीं दिया, दोस्त के साथ रेप किया

पीड़ित के मुताबिक जब यह बात पति को बताई तो उसका जवाब आया कि ”क्या हो गया, मेरा दोस्त ही तो है, कुछ घट थोड़े न जाएगा’

परिवार वालों ने भी समझौता करने की बात कही

पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह उसने इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी। ससुराल वालों ने केस करने से मना कर दिया गया। समझौते की बात कही। रविवार की शाम पति के भाई और भाभी समझौता के लिए आए, लेकिन उन लोगों के साथ मिलकर पति मारपीट करने लगे। सभी गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने लगे। वह किसी तरह से भाग निकली।

6 महीने पहले मंदिर में शादी की थी

पीड़ित के मुताबिक काफी समय से दोनों में अफेयर चल रहा था। घर वाले राजी नहीं हुए तो मंदिर में शादी की है। यह छह महीने पहले की ही बात है।

सोमवार को थाने से लौटाया

पीड़िता सोमवार की शाम टाउन थाना में आवेदन देने पहुंची थी, लेकिन टाउन थाना की पुलिस ने उसे महिला थाना जाकर आवेदन देने की बात कही गई। महिला थानाध्यक्ष के छुट्टी पर रहने की वजह से वह मंगलवार को महिला थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन की जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading