मुजफ्फरपुर : सरस्वती पूजा पर विधि-व्यवस्था के लिए 26 जनवरी को जिले में क’ड़ी सु’रक्षा रहेगी। 132 भी’ड़भाड़ व सं’वेदनशील स्थानों पर म’जिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम को तै’नात किया जाएगा। इसको लेकर डीएम व एसएसपी ने मंगलवार को संयुक्त निर्देश जारी किया है।
सं’दिग्धों पर नजर रखने व का’र्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पूजा के दौरान वि’वादों को रोकने के लिए विशेष स’तर्कता बरती जाएगी। मूर्ति वि’सर्जन के लिए निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए आयोजकों को ला’इसेंस लेना होगा।
पूजा पंडाल में विवाद पैदा करने वाले कार्टून व झांकियों पर रोक रहेगी। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, विद्युत कनेक्शन व अग्निशमण इं’तजामों को अनिवार्य बनाया गया है।
धीमी आवाज में ला’उडस्पीकर बचाने की अनुमति होगी। डी’जे व भ’ड़काऊ गीतों पर रोक रहेगी। विवादित मार्गो से शोभा यात्रा नहीं गुजरेगी। ह’थियारों का प्र’दर्शन नहीं कर सकेंगे।
जबरन चंदा वसूली करने वालों पर सख्ती बरती के जाएगी। नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए आश्रम घाट में कृत्रिम तालाब बनाया जाएगा। कृत्रिम तलाब में ही मूर्ति विसर्जित कर सकेंगे।
इसके लिए एसडीएम पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस अधिकारियों के साथ आश्रम घाट का जायजा लिया। विसर्जन के दिन नदी घाटों पर गोताखोर व एसडीआरएम की टीमों की तैनाती रहेगी।

