मुजफ्फरपुर : नदी में भी जिले की सीमाओं पर मोर्चाबंदी

मुजफ्फरपुर:  नदियों में भी जिले की सीमाओं पर मोर्चाबंदी की जाएगी। नदियों के रास्ते शराब के साथ हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। रेंज के आईजी पंकज कुमार सिन्हा ने वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शिवहर पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

Muzaffarpur : Three rivers cross the red mark 17 panchayats declared flood  affected - मुजफ्फरपुर : तीन नदियां लाल निशान पार, 17 पंचायत बाढ़ प्रभावित  घोषितआईजी के आदेश पर गंडक नदी पर साहेबगंज, बागमती पर मीनापुर, कटरा, गायघाट, बूढ़ी गंडक नदी पर मोतीपुर, अहियापुर व सकरा में निगरानी के लिए मोर्चा बनाने की तैयारी चल रही है। आईजी ने आदेश में कहा है कि जा नदियों में अंतरराज्यीय और अंतर जिला सीमा की पहचान करें। जिले की सीमा सील की योजना तैयार की जाए। नदियों में चिह्नित स्थल पर मोर्चाबंदी होगी।

नदियों की सीमा सील करने के लिए मॉक ड्रिल करें। मॉक ड्रिल हर माह में होगी ताकि खामियों को दुरुस्त किया सके। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा थाना स्तर से नाविक रखें। 24 घंटे नदियों की सीलिंग की व्यवस्था हो क्योंकि नदियों में रात में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। आईजी ने कहा कि दियारा क्षेत्र में मोटरबोट और नाव से नदियों में गश्त की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की जरूरत है।

नदियों के किनारे चल रहे शराब के अड्डे 

हाल में नदियों से शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। मुशहरी में नदी किनारे शराब निर्माण के अड्डे पर छापेमारी के दौरान उत्पाद सिपाही की धंधेबाजों ने नदी में डुबोकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नदी पर पुलिस की निगरानी नहीं रहने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। अब आईजी ने व्यापक स्तर पर नदियों में निग्रानी का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.