कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बे’होश किया…रे’प करते-करते वीडियो बनाया:में 8 महीने बाद आरोपी गि’रफ्तार

गया : गया में 8 महीने से अश्लील फोटो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया था कि वो घर में अकेले थी तब मकान मालिक के भांजे ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और साथ ही साथ वीडियो भी बनाता गया। इसके बाद इस वीडियो के जरिए वो ब्लैकमेल करने लगा। जब लड़की ने मिलने से मना कर दिया तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था।4 महीने पहले किया था किडनैप की कोशिश।

लड़की नाबालिग है उसकी उम्र 15 साल है। आरोपी लड़की के मकान मालिक का भांजा (22) है। आरोप है कि किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर आरोपी ने पिलाया, इसके बाद बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। जिसे दिखाकर पिछले 8 महीने से ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी की परिजनों ने 6 जनवरी को महिला थाने में FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद मंगलवार की रात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

लड़की के परिवार ने महिला थाने में विगत 6 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिए आवेदन के अनुसार वे लोग रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में रह रहे थे। उसके मकान मालिक के भांजा दीपक कुमार (22) जो अक्सर आता जाता था।

करीब 8 माह पहले घर के सभी सदस्य शादी में गए थे। लड़की घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म का आरोपी ने वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर पीड़िता को डरा रहा था।

दिए आवेदन में बताया कि 22 सितंबर 2022 को आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर पिस्टल के बल पर उठाकर ले गए। जिसे डेम्हा थाना ने दोनों को बरामद किया है। इसके बाद परिजनों को कॉल कर बताया लड़की थाने में है। इसके बाद परिजनों को पूरी जानकारी मिली।

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस में कंप्लेन न करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने मकान बदल लिया। बावजूद इसके आरोपियों ने पिछले महीने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उन्होंने 6 जनवरी को FIR दर्ज कराई।

पुलिस मंगलवार की देर शाम महिला थाने की पुलिस ने जिले के जेठीयन पहाड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नवोदय विद्यालय का छात्र बताया गया है। वहीं इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि आरोपित युवक गिरफ्तारी कर ली गई है। कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप था, मामले की जांच करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपित युवक पटवाटोली का निवासी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.